मोगा में नशे के खिलाफ सख्ती: 777 केस दर्ज, 900 से ज्यादा तस्कर जेल भेजे, 9 करोड़ की संपत्ति जब्त – Moga News

मोगा में नशे के खिलाफ सख्ती:  777 केस दर्ज, 900 से ज्यादा तस्कर जेल भेजे, 9 करोड़ की संपत्ति जब्त – Moga News




पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत मोगा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और इसे जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशा उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने के लिए सरकार का सहयोग करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके। मुंडियां ने बताया कि सरकार न केवल नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने पर काम कर रही है, बल्कि नशा तस्करों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और अब तक 2000 से अधिक लोगों का सफल उपचार कर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटाया गया है। DC बोले- नशा मुक्ति केंद्रों को प्राथमिकता दी जा रही बैठक में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि जिले में नशा मुक्ति केंद्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूलों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं तथा पंचायतों और पार्षदों को भी अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 22 हजार लोग ओटीटी क्लीनिकों में पंजीकृत हैं और करीब 450 विलेज डिफेंस कमेटियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान जिले में नशा तस्करों के खिलाफ 777 मामले दर्ज किए गए हैं और 900 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा 9 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। बैठक में विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, अमृतपाल सिंह सुखानंद तथा विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *