जालंधर में डॉक्टर की पत्नी से चेन स्नैचिंग: कार चालक ने टक्कर मारकर पकड़ा, दूसरा साथी फरार; पशुओं को पानी डाल रही महिला – Jalandhar News
जालंधर के एसएएस नगर एक्सटेंशन इलाके में आज सुबह लूट की वारदात हुई। एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने डॉक्टर की पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। हालांकि, एक राहगीर की बहादुरी से एक लुटेरा पकड़ लिया गया।
यह घटना तब हुई जब महिला अपने पशुओं को पानी पिला रही थी। लुटेरों ने उस पर हमला किया और सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगे। लोगों ने एक लुटेरे को किया काबू इसी दौरान, मौके पर मौजूद एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से लुटेरों की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक आरोपी सड़क पर गिर गया और उसकी टांग टूट गई।
आसपास मौजूद लोगों ने गिरे हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार साथी की तलाश जारी है।
Source link

