लुधियाना में वाहन चोरों का गिरोह एक्टिव: गारमेंट फैक्ट्री के बाहर से 3 मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना में वाहन चोरों का गिरोह एक्टिव:  गारमेंट फैक्ट्री के बाहर से 3 मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज – Ludhiana News




लुधियाना शहर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला थाना बस्ती जोधेवाल इलाके का है जहाँ एक फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात चोरों ने एक या दो नहीं बल्कि तीन स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें चोरी कर लीं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काकोवाल रोड स्थित गगनदीप कॉलोनी के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 मई 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बाबा बंदा सिंह बहादुर नगर स्थित एम.एस. गारमेंट फैक्ट्री के बाहर लॉक करके खड़ी की थी। वह सामान लेने गए थे जब वह कुछ समय बाद वापस आए तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने लॉक तोड़कर उनकी बाइक चोरी कर ली थी। एक ही जगह से चोरी हुई तीन बाइकें शिकायतकर्ता काबल चंद ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपनी बाइक की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि उसी जगह से दो अन्य लोगों की मोटरसाइकिलें भी चोरी हुई हैं। चोरों ने एक ही कंपनी (हीरो स्प्लेंडर प्लस) की तीन अलग-अलग बाइकों को अपना निशाना बनाया। पहली बाइक:स्प्लेंडर प्लस (ग्रे और काला रंग), नंबर PB10GT-3433 (मॉडल 2018)। यह बाइक शिकायतकर्ता काबल चंद की थी। दूसरी बाइक: स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), नंबर PB10JR-5908 (मॉडल 2024)। इस बाइक की आर.सी. दलीप कुमार के नाम पर दर्ज है। तीसरी बाइक: स्प्लेंडर प्लस (काला रंग), नंबर PB07AT-4438 (मॉडल 2014)। इस बाइक की आर.सी. सीमा रानी के नाम पर दर्ज है। पुलिस की कार्रवाई: थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने काबल चंद के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल (HC) जसविंदर पाल को सौंपी गई है। पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *