पठानकोट में SIR को लेकर डीसी ने की बैठक: बीएलओ और बीएलए तालमेल से करें काम, एक पात्र छूटे नहीं, सूची में कोई अपात्र रहे नहीं – Pathankot News

पठानकोट में SIR को लेकर डीसी ने की बैठक:  बीएलओ और बीएलए तालमेल से करें काम, एक पात्र छूटे नहीं, सूची में कोई अपात्र रहे नहीं – Pathankot News



डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर डॉ. पल्लवी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2026) के कार्यों को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक विशेष बैठक की। इस बैठक में उन्होंने नियुक्त किए गए विभिन्न नोडल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग (ECI)

.

हर चरण की होगी कड़ी निगरानी

डॉ. पल्लवी ने सभी नोडल अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताते हुए निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के हर चरण की बारीकी से निगरानी की जाए। इसमें घर-घर जाकर सत्यापन (डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन), बूथों का युक्तिकरण, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन, दावों और आपत्तियों का निपटारा और फाइनल वोटर लिस्ट तैयार करना शामिल है। उन्होंने साफ कहा कि सारा काम तय शेड्यूल के मुताबिक ही होना चाहिए।

BLO और BLA में बेहतर तालमेल पर जोर

डिप्टी कमिश्नर ने बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और बूथ लेवल एजेंट (BLA) के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए, ताकि क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से न छूटे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रोजाना की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने और पेंडिंग पड़े कामों को तुरंत निपटाने के आदेश दिए।

मकसद: साफ-सुथरी और बिना गलती वाली वोटर लिस्ट

डॉ. पल्लवी ने स्पष्ट किया कि इस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का मुख्य मकसद एक स्वच्छ और त्रुटिरहित (बिना किसी गलती के) मतदाता सूची तैयार करना है, जो कि हमारे लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से अपील की कि वे देश के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी ड्यूटी पूरी लगन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *