पठानकोट में सिविल अस्पताल में गायब मोबाइल लौटाया: इलाज कराने आई महिला के साथ घटना, चौकी इंचार्ज ने कुछ देर में तलाश कर सौंपा – Pathankot News
पठानकोट सिविल अस्पताल परिसर में एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने उसके मालिक को लौटा दिया। जवाली, जिला कांगड़ा निवासी शिवानी बेगम का मोबाइल अस्पताल में खो गया था, जिसे चौकी इंचार्ज दविंदर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर वापस सौंपा। शिवानी बेगम, पुत्री सरदार अली, किसी कार्य से पठानकोट सिविल अस्पताल आई थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन परिसर में कहीं गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला, तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस चौकी से संपर्क किया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी इंचार्ज दविंदर सिंह ने मोबाइल की तलाश शुरू करवाई। तलाशी और जांच के बाद गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। चौकी इंचार्ज दविंदर सिंह ने मोबाइल को उसकी असली मालिक शिवानी बेगम को सौंप दिया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर शिवानी बेगम ने पुलिस का धन्यवाद किया और उनकी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस कार्य की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की, इसे पुलिस की जनसेवा का एक अच्छा उदाहरण बताया गया।
Source link

