पठानकोट में दिनदहाड़े घर के बाहर बाइक ले गए चोर: वारदात CCTV में कैद, क्षेत्र में नशेडि़यों का आतंक, चोरी की घटनाओं में आई बाढ़ – Pathankot News

पठानकोट में दिनदहाड़े घर के बाहर बाइक ले गए चोर:  वारदात CCTV में कैद, क्षेत्र में नशेडि़यों का आतंक, चोरी की घटनाओं में आई बाढ़ – Pathankot News



पठानकोट के सुजानपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित यशपाल ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे उनकी पत्नी और बेटा काम से घर लौटे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर PB-35Y-9124) घर के मुख्य गेट क

.

यशपाल और स्थानीय निवासियों ने कहा कि दिन के उजाले में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि सुजानपुर इलाके में सक्रिय नशेड़ी अपनी लत को पूरा करने के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। करीब छह महीने पहले भी रात के समय एक चोर एक घर में घुस आया था, जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई के बाद फिर बढ़ीं संदिग्ध गतिविधियां

मोहल्ला निवासियों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था, जिससे कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार रहा था। लेकिन अब एक बार फिर क्षेत्र में संदिग्ध असामाजिक तत्वों की आवाजाही और गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। लोगों को डर है कि यदि समय रहते इन पर लगाम नहीं लगाई गई, तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

CCTV फुटेज सौंपकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने कहा कि वे चोरी की इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस प्रशासन को सौंप रहे हैं ताकि आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। इसके साथ ही सुजानपुर के निवासियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) को तुरंत बढ़ाया जाए और नशा तस्करों व चोरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *