मुक्तसर में हरियाणा CM सैनी का दौरा कल: मिशन 2027 के लिए पार्टी वर्करों को संबोधित करेंगे, पंचकूला की पूर्व मेयर पहुंची – Faridkot News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के ‘गुरु मंत्र’ के बाद पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव (मिशन-2027) के लिए अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 जून को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के दौरे पर
.
जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला
गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में टेकेंगे माथा
राजेश गोरा पठेला ने जानकारी दी कि इस राजनैतिक समागम के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में भी नतमस्तक होंगे और गुरु घर का आशीर्वाद लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा की प्रदेश स्तरीय लीडरशिप भी विशेष रूप से शिरकत कर रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष ने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से इस समागम में बढ़-चढ़कर पहुंचने की अपील की है।

पंचकूला की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल
हरियाणा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर नेताओं का भाजपा में शामिल होना जारी
इस मौके पर पंचकुला की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, वे उनसे काफी प्रभावित हुई हैं और इसी वजह से वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं। वे सीएम सैनी के इस दौरे की तैयारियों का जायजा लेने और जिला भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए विशेष तौर पर मुक्तसर पहुंची हैं। इस दौरान बैठक में अखिल भारती, नीटा तंवर, शमिंदर सिंह सेखों और मनीष धमीजा सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

