जालंधर में मोबाइल शॉप पर फायरिंग, जांच करने पहुंचे सीपी: लोगों ने अवैध हथियार समेत दबोचा, बोले- जल्द गिरफ्त में होगा दूसरा आरोपी – Jalandhar News
जालंधर के अवतार नगर स्थित चावला मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग की घटना के बाद सोमवार दोपहर खुद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो दिन पहले बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा की गई इस फायरिंग में से एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही हथियार और बाइक सहित दबोच लिया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर ने दुकान के मालिक अंकुश से घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और वर्तमान हालातों व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी टीम बहुत जल्द दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेज देगी।
युवाओं को किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने अपराध की दुनिया में बढ़ते युवाओं के कदम पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई नवजवान विदेशों में बैठे गैंगस्टर्स के बहकावे में आ रही है। चंद रुपयों की लालच में आकर खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने अपील की कि युवाओं को किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए। साहसी सिक्योरिटी गार्ड और लोगों ने नाकाम की साजिश यह पूरी वारदात दो दिन पहले की है, जब भार्गव कैंप थाने के तहत चावला मोबाइल दुकान पर अचानक सनसनी फैल गई। घटना के वक्त दुकान का सिक्योरिटी गार्ड रोज की तरह बाहर बैठा हुआ था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात नौजवान वहां पहुंचे। बाइक रुकते ही एक युवक ने नीचे उतरकर सीधे दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से घबराने के बजाय सिक्योरिटी गार्ड ने बेमिसाल बहादुरी दिखाई। गार्ड ने तुरंत जमीन से पत्थर उठाया और हमलावर को दे मारा। गार्ड के इस जवाबी प्रहार से दोनों बाइक सवार घबरा गए और तुरंत मौके से भागने लगे। लेकिन कुछ ही दूरी पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज और शोर सुन लिया था। उन्होंने घेर लिया। इसमें एक आरोपी तो भागने कामयाब हो गया। लेकिन एक को लोगों ने हथियार सहित मौके पर ही दबोच लिया।
Source link

