जालंधर में 518 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: तरनतारन निवासी आरोपी सप्लाई की तैयारी में था, पुलिस ने केस दर्ज किया – Jalandhar News

जालंधर में 518 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:  तरनतारन निवासी आरोपी सप्लाई की तैयारी में था, पुलिस ने केस दर्ज किया – Jalandhar News




एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने जालंधर में एक व्यक्ति को 518 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के दाऊदपुर गांव निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ काला के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *