मोगा गोलीकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई: महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी विवाद से जुड़ा मामला; हथियार बरामद – Moga News
मोगा पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद में गोली चलाने के मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कमालके मंडी गांव में हुई थी, जहां सोना सिंह को गोली लगी थी और चार अन्य लोग तेजधार हथियारों के हमले में घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना धर्मकोट के प्रभारी लछमन सिंह और पुलिस चौकी कमालके के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सोना सिंह की पत्नी सुनीता, राम सिंह, हरदीप सिंह, गुरचरन सिंह और चरनजीत सिंह को काबू किया है। इस संबंध में दर्शन सिंह निवासी कमालके मंडी की शिकायत पर कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में सुनीता, सुनील राजा, राम सिंह (सभी बूड़ेवाल निवासी), गुरचरन सिंह (गोसूवाल निवासी), हरदीप सिंह दीप (बीटला निवासी), चरनजीत सिंह (परजिया कलां निवासी) और दो अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति शामिल थे। पति-पत्नी में हुआ था विवाद दर्शन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे सोना सिंह का विवाह बूड़ेवाल शाहकोट निवासी सुनीता से हुआ था। पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद सुनीता ने अपने भाई सुनील राजा को बुलाया। सुनील राजा अपने साथ हथियारबंद साथियों को कार और मोटरसाइकिल पर लेकर उनके घर आ धमका। मौके पर सुनील राजा ने गोलियां चला दीं, जिनमें से एक गोली सोना सिंह को लगी। हमलावरों ने सोना सिंह को जबरन अगवा करने का भी प्रयास किया, लेकिन परिवार के सदस्यों ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। जब हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया, तो दर्शन सिंह की बेटी निर्मल कौर और बहू परमजीत कौर ने सोना सिंह को बचाने की कोशिश की। आरोपियों ने बहू को भी पीटा जिस पर उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया और घायल कर दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से हमले में इस्तेमाल की गई कार और कुछ तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है। हमारे शोर मचाने पर वह कार तथा मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में 5 को काबू किया है तथा उनसे कार तथा तेजधार हथियारबंद बरामद किए हैं, जिनको पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इनके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।
Source link

