पठानकोट ढांगू पीर मार्केट में दिनदहाड़े चोरियां: व्यापारियों ने स्थायी PCR तैनाती की मांग की, बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई – Pathankot News

पठानकोट ढांगू पीर मार्केट में दिनदहाड़े चोरियां:  व्यापारियों ने स्थायी PCR तैनाती की मांग की, बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई – Pathankot News




पठानकोट के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र ढांगू पीर मार्केट में दिनदहाड़े चोरी की बढ़ती वारदातों ने स्थानीय दुकानदारों की रातों की नींद उड़ा दी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन के उजाले में दुकानों के गल्ले तोड़कर नकदी साफ कर रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों में गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल है। दुकान की कैंची से ही तोड़ डाला गल्ला चोरी का ताजा शिकार बने ‘राहुल फुटवियर’ के मालिक पप्पी ने बताया कि चोर उनकी दुकान में दाखिल हुए और बेहद शातिर तरीके से दुकान में ही रखी कैंची का इस्तेमाल कर गल्ला तोड़ दिया। चोर गल्ले में पड़ी तमाम नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए। व्यापारियों के अनुसार, यह कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले कुछ ही दिनों में साहनी जी, डॉक्टर साहब, रिंकू गोरा-काला सहित कई अन्य प्रमुख दुकानदारों के प्रतिष्ठानों को भी चोर निशाना बना चुके हैं। आगामी छुट्टियों ने बढ़ाई व्यापारियों की धड़कनें बाजार के दुकानदारों ने आगामी 25 से 28 जून तक गर्मी की छुट्टियों के कारण मार्केट बंद रहने पर गंभीर चिंता जताई है। व्यापारियों का कहना है कि जब चालू बाजार में दिनदहाड़े चोरियां हो रही हैं, तो लगातार चार दिनों तक बाजार बंद रहने के दौरान दुकानों की सुरक्षा कैसे होगी? बंद दुकानों की सुरक्षा इस समय एसोसिएशन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; परमानेंट पीसीआर की मांग पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पहले हुई चोरियों की लिखित शिकायतें पुलिस को दी जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर का सुराग लगाने में नाकाम रही है। ढांगू पीर मार्केट एसोसिएशन और समस्त दुकानदारों ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए स्थायी रूप से पीसीआर (PCR) वैन या पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *