धुरी पुलिस ने CSP लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार किए: एक माह पहले हुई थी वारदात, पिस्तौल के बलपर लूटे थे 40 हजार, कैश-हथियार बरामद – Sangrur News

धुरी पुलिस ने CSP लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार किए:  एक माह पहले हुई थी वारदात, पिस्तौल के बलपर लूटे थे 40 हजार, कैश-हथियार बरामद – Sangrur News




संगरूर जिले की शेरपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बड़ी चौक शेरपुर स्थित एक कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) से पिस्तौल की नोक पर हुई सनसनीखेज लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40,000 रुपये की नकदी, एक पिस्तौल, चार मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की गई है। इस पूरे मामले की तफ्तीश डीएसपी धुरी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में हुई कुछ अन्य वारदातों के सुलझने की भी उम्मीद है। एक माह पहले हुई थी वारदात प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात 18 मई 2026 को शाम करीब 5 बजे पेश आई थी। दो नकाबपोश बदमाश सीएसपी सेंटर के भीतर दाखिल हुए और वहाँ काम करने वाली महिला कर्मी कमलप्रीत कौर को पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद लुटेरों ने ड्रॉअर में रखे करीब 40,000 रुपये लूट लिए। लुटेरे इतने बेखौफ थे कि वे दुकान मालिक का किट भी छीन ले गए, जिसमें एक बिना नंबर की पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बरनाला की तरफ फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से खुले लुटेरों के राज दुकान मालिक मुनीश कुमार के बयानों के आधार पर शेरपुर पुलिस स्टेशन में 22 मई 2026 को मुकदमा नंबर 54 दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27/54/59 के तहत पंजीकृत किया गया था। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मानवीय खुफिया जानकारी (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से 14 जून 2026 को आरोपियों की पहचान स्थापित की। मुख्य आरोपी पुल कस्सी से गिरफ्तार पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को पुल कस्सी शेरपुर से दबोचा। पुलिसिया पूछताछ के दौरान मन्ना ने टूटते हुए वारदात में शामिल अपने बाकी साथियों के नामों का भी खुलासा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाकी के तीनों आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *