तीन कैटेगरी में हुआ मुकाबला विजेताओं को मिला कैश प्राइज – Amritsar News
इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स (आईएएफए) ने रविवार को वर्ल्ड म्यूज़िक डे सिंगिंग कॉम्पिटिशन का ग्रैंड फिनाले आयोजित करके मनाया। प्रतियोगिता में मेजर जनरल, पूर्व प्रोफेसर ने गायकी में जौहर दिखाया, मगर बाजी डाक्टर मार गई। डॉ. संगीता उप्पल प्रतियोगिता की विजेता बनीं । मेजर जनरल डॉ. लखविंदर वोहरा दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, अमनदीप लूथरा को तीसरा स्थान मिला। यह कार्यक्रम समर आर्ट कैंप के 13वें एडिशन का हिस्सा था। समारोह आर्ट गैलरी में शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चला। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। डॉ. पुष्पिंदर वालिया गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहीं। आर्ट गैलरी के प्रधान एस. रजिंदर मोहन सिंह ने एकेडमी की विरासत पर बात की। कार्यक्रम में सुदर्शन कपूर और रोटेरियन अनिल सिंघल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में छोटे बच्चों ने डांस किया। वे राधा और कान्हा की वेशभूषा में थे। उनके भक्तिमय डांस ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह वोहरा मंच पर आए। उन्होंने ‘मैं शायर बदनाम’ गीत गाया। इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। सीनियर आर्टिस्ट सरला बब्बर ने भी अपनी कला दिखाई। उन्होंने पंजाबी गीत ‘मैनू हीरे-हीरे आक्खे नी मुंडा लंबड़ां दा’ गाया। इस प्रतियोगिता में पूर्व प्रोफेसर और डॉक्टर भी शामिल हुए। छाती के डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने एक सुंदर गीत गाया। उनके गीत ‘जिंदगी भर नहीं भूलेगी यह बरसात की रात’ पर खूब तालियां बजीं। डॉ. गुरप्रीत सिंह छाबड़ा ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ‘कुछ न कहो कुछ भी न कहो’ गीत गाया। ग्रैंड फिनाले में कई अन्य प्रतिभागियों ने भी दिल जीता। इनमें डॉ. हरिद्या, मनिंदर अनेजा और पवन कपूर शामिल थे। रवि हांडा, उपासना अरोड़ा और डॉ. जे. एस. गुंबर ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। अंत में सभी 12 फाइनलिस्ट को सम्मानित किया। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. पी.एस. ग्रोवर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 48 गायकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 13 जून को इनका ऑडिशन हुआ था। इसके बाद 28 कंटेस्टेंट्स को प्री-फाइनल के लिए चुना गया। कड़े मुकाबले के बाद 12 गायक ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई। इनमें जूनियर्स (9 से 18 साल), रेगुलर (18 से 59 साल) और सीनियर्स (60 साल से ज्यादा) शामिल थे। परफॉर्मेंस परखने के लिए एक जूरी मौजूद थी। जूरी में प्रो. रितू शर्मा, अनुज चतुर्वेदी, ऋचा अनेजा, शिव कुमार धवन और काजल कक्कड़ शामिल रहे। टॉप तीन विजेताओं को नकद इनाम भी मिला।
Source link

