चंडीगढ़ हत्याकांड, मोहाली में हाईटेक नाकाबंदी: एंट्री प्वाइंट्स पर सैटेलाइट कैमरों से निगरानी, पुलिस मुख्यालय से कंट्रोल रूम से जुड़ा – Mohali News

चंडीगढ़ हत्याकांड, मोहाली में हाईटेक नाकाबंदी:  एंट्री प्वाइंट्स पर सैटेलाइट कैमरों से निगरानी, पुलिस मुख्यालय से कंट्रोल रूम से जुड़ा – Mohali News




चंडीगढ़ में हाल ही में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पड़ोसी शहर मोहाली में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मोहाली पुलिस ने शनिवार को शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों (एंट्री प्वाइंट्स) पर एक विशेष हाईटेक नाकाबंदी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर आने-जाने वाले सभी वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की गई। डीएसपी मुख्यालय वरिंदर सिंह खोसा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मिले एक खुफिया इनपुट के आधार पर यह विशेष ऑपरेशन शुरू किया गया है। सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए नाकों पर पहली बार सैटेलाइट से जुड़े अत्याधुनिक कैमरे तैनात किए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फीड सीधे पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम तक पहुंच रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर ‘रियल-टाइम’ (वास्तविक समय) में पैनी नजर रखी जा रही है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस मुस्तैद जवान डीएसपी खोसा के मुताबिक, चंडीगढ़ हत्याकांड में हमलावरों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मोहाली पुलिस ने भी अपनी रणनीति बदली है। नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या अप्रिय घटना से मौके पर ही सख्ती से निपटा जा सके। नियम तोड़े तो मौके पर ही ‘ई-चालान’ सुरक्षा जांच के साथ-साथ पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त नजर रख रही है। नाकों पर मौजूद टीमें इलेक्ट्रॉनिक चालान मशीनों से लैस हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के मौके पर ही डिजिटल चालान काटे जा रहे हैं। जनता से सहयोग की अपील अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने कई संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और लोगों से पूछताछ की। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने स्थानीय नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अमन-शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *