डेराबस्सी कोर्ट में योग दिवस पर जुटे जज-वकील: अधिवक्ता बोले- नियमित योग से तनाव घटता है, कार्यक्षमता बढ़ती है – Mohali News

डेराबस्सी कोर्ट में योग दिवस पर जुटे जज-वकील:  अधिवक्ता बोले- नियमित योग से तनाव घटता है, कार्यक्षमता बढ़ती है – Mohali News




न्यायिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के महत्व पर जोर देते हुए डेराबस्सी कोर्ट परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और अदालत कर्मचारियों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहाली के निर्देशों पर आयोजित किया गया था। इसमें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नवरीत कौर और जज नंदिता उपस्थित रहीं। योग सत्र का संचालन अधिवक्ता पवन गर्ग ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन करवाए। अधिवक्ता गर्ग बोले- नियमित योग से फिटनेस बढ़ाता है अधिवक्ता गर्ग ने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता में भी सुधार लाता है। बार एसोसिएशन डेराबस्सी के प्रधान अधिवक्ता विक्रमजीत सिंह दप्पर ने इस अवसर पर कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों का कार्य अत्यधिक जिम्मेदारी और एकाग्रता की मांग करता है। ऐसे में योग मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के कैशियर हरप्रीत सिंह सैनी, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, अधिवक्ता अभिमन्यु गर्ग, अधिवक्ता जगजीत कौर औजला, नाजिर प्रीतपाल सिंह, बलजिंदर कौर और न्यायालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *