जबलपुर में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया योग: इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड, 3 मिनट से ज्यादा किया भ्रामरी प्राणायाम – Bhopal News

जबलपुर में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया योग:  इंदौर ने बनाया रिकॉर्ड, 3 मिनट से ज्यादा किया भ्रामरी प्राणायाम – Bhopal News




अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश में जगह-जगह सामूहिक योग किए जा रहे हैं। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। इंदौर ने योग दिवस पर नया रिकॉर्ड बनाया। शहर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने 3 मिनट से अधिक समय तक लगातार भ्रामरी प्राणायाम किया। आयोजकों के अनुसार यह सामूहिक सहभागिता और योग के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन ने लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विशेष व्यवस्थाएं कीं। योग दिवस के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *