जलालाबाद में सहकारी सोसाइटी में चोरों का धावा: रसोई-दफ्तर से सामान गायब; गोदाम के ताले तोड़े; शटर न खुलने से खाद बची – Fazilka News

जलालाबाद में सहकारी सोसाइटी में चोरों का धावा:  रसोई-दफ्तर से सामान गायब; गोदाम के ताले तोड़े; शटर न खुलने से खाद बची – Fazilka News




फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव पालीवाला में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गांव की सहकारी सोसाइटी के ताले तोड़ चोरी की वारदात सामने आई है। आरोपी चोर सोसाइटी की रसोई और दफ्तर से गैस सिलेंडर, इन्वर्टर बैटरा और एलईडी, वाईफाई चोरी कर ले गए है जबकि गोदाम में पड़ी लाखों की खाद चोरी करने के लिए गेट के ताले तोड़े गए। हालांकि लेकिन गेट के अंदर लगा शटर न खुलने से बचाव हो गया। फिलहाल शिकायत पुलिस को की गई तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव की सहकारी सोसाइटी के सचिव कश्मीर सिंह ने बताया कि सोसाइटी के सभी कर्मचारी रोजाना की तरह सोसाइटी का दफ्तर बंद कर वापिस लौट गए थे। जब उनके दफ्तर के सेवादार ने आकर अगले दिन आज दफ्तर खोला तो पता चला कि दफ्तर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और बैटरी चोरी जांच में पता चला कि सोसाइटी की रसोई से गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और बैटरी गायब पाया गया । जबकि सोसाइटी के दफ्तर से एलईडी और वाईफाई भी चोरी हो चुके थे । दफ्तर के ताले टूटे हुए थे। इतना ही नहीं साथ में बने खाद वाले गोदाम के दोनों लॉक भी तोड़ दिये गए। और अंदर लगे शटर को आरोपी खोल नहीं पाए और खाद की बचत हो गई । नहीं तो गोदाम से भी काफी बड़ी चोरी हो सकती थी। आरोपियों को पकड़ेगी पुलिस उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। जिस दौरान पुलिस से मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की जा रही है । उधर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की जा रही है । पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंच कर उनकी धरपकड़ का भरोसा दिया गया है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *