अमरनाथ यात्रा के लिए पठानकोट पुलिस अलर्ट: माधोपुर इंटरस्टेट नाके पर वाहनों की चेकिंग; 24 घंटे निगरानी कर रहे जवान – Pathankot News

अमरनाथ यात्रा के लिए पठानकोट पुलिस अलर्ट:  माधोपुर इंटरस्टेट नाके पर वाहनों की चेकिंग; 24 घंटे निगरानी कर रहे जवान – Pathankot News




अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर पठानकोट पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इसी क्रम में माधोपुर इंटरस्टेट नाके पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी पठानकोट के दिशा-निर्देशों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। माधोपुर नाके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और पुलिसकर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। विशेष मोबाइल एप का हो रहा उपयोग अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से आने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस प्रशासन एक विशेष मोबाइल एप का उपयोग करके संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों का सत्यापन भी कर रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान धैर्य बनाए रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *