जगराओं में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार: पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन बरामद किया, संगरूर से सप्लाई करने आए थे – Jagraon News

जगराओं में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन बरामद किया, संगरूर से सप्लाई करने आए थे – Jagraon News




जगराओं में थाना सदर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुगा और दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों संगरूर जिले के गांव चीमा के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वे संगरूर से जगराओं के गांवों में हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। गश्त के दौरान दिखे आरोपी थाना सदर के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव चौकीमान से शेखूपुरा की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी जगराओं के किन गांवों में हेरोइन की सप्लाई करने आए थे। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *