मोदी बोले-बंगाल को PAK का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई: मजहबी एजेंडा चलाया गया, घुसपैठियों से कब्जा कराया गया; अब कानून का राज

मोदी बोले-बंगाल को PAK का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई:  मजहबी एजेंडा चलाया गया, घुसपैठियों से कब्जा कराया गया; अब कानून का राज


कोलकाता3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में पश्चिमबंग दिवस समारोह में शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल के हुगली में में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस उन षडयंत्रकारियों के सामने घुटने टेके पड़ी थी। बंगाल की आवाज को मजहबी एजेंडों से दबाया जा रहा था तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रस्ताव पास कराया और घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा।

मोदी ने कहा- जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता तो वो बंगाल पिछड़ता चला गया। बंगाल की धरती पर विदेशी विचारधारा सौंपी गई। पहले कांग्रेस, लेफ्ट और फिर टीएमसी ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया।

पीएम ने कहा कि अब राज्य में कानून का राज स्थापित करने और विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। पश्चिम बंगाल के हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी की और राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की।

4 मई को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद जीत का जश्न मनाया गया था।

4 मई को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद जीत का जश्न मनाया गया था।

मोदी ने बंगाल में इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इसकी कुल राशि 18,880 करोड़ रुपए है। इस योजना का लाभ देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा। अकेले बंगाल में, 45 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपए जमा किए जाएंगे।

इसके अलावा पीएम ने हावड़ा के संकरैल-संतरागाछी लिंक लाइन प्रोजेक्ट लॉन्च किया। 300 बेड वाले नए रेलवे अस्पताल की आधारशिला रखी और पूर्व मेदिनीपुर में हौर-राधामोहनपुर रोड ओवर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास किया।

कोलकाता में योग दिवस के मुख्य आयोजन को लीड करेंगे

बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को, प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस साल की थीम, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक भलाई और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर केंद्रित है।

नौसेना के 3 जहाजों की कमीशनिंग में शामिल होंगे

रविवार को ही पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर देश में ही डिजाइन और तैयार किए गए नौसेना के तीन जहाजों को सेवा में शामिल करेंगे। इनमें एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS दूनागिरी, सर्वे वैसल INS संशोधक और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट INS अग्रय की कमीशनिंग की जाएगी।

PMO ने कहा कि ये जहाज भारतीय उद्योगों की बड़ी भागीदारी से बनाए गए हैं, जिनमें 200 से ज्यादा MSME शामिल हैं। यह घरेलू जहाज निर्माण और रक्षा उत्पादन के बढ़ते इकोसिस्टम को दिखाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *