जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट: डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली – Rajasthan News
जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। देर रात यहां से लड़कियां अलग-अलग कस्टमर्स के साथ जाती हैं।
जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। अश्लील डांस कर रही बार गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते हैं। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती हैं, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती है।
.
कभी ऐसे डांस बार मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटीज में थे। वहां तो नोट उड़ाने और अश्लील डांस पर पाबंदी लग गई, लेकिन जयपुर के इन बार में रात 10 बजे के बाद हर हद पार हो जाती है।
अचानक बार में कुछ लड़कियां आती हैं। शराब पी रहे कस्टमर की टेबल के सामने डांस करने लगती हैं। इशारे से कस्टमर को अपने साथ डांस के लिए बुलाती हैं। नशे में धुत ग्राहक इन डांसर पर नोट उड़ाते हैं। गलत तरीके से छूते हैं।
कस्टमर की एक हां पर कोई भी लड़की अवेलेबल करा दी जाती है। डील घंटे या पूरी रात के हिसाब से होती है। डील होने के बाद बार के ऊपर बने होटल के कमरे में लड़की पहुंचा दी जाती है।
भास्कर रिपोर्टर ग्राहक बनकर 2 बार में गया और इस रैकेट को एक्सपोज किया।
पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
बार गर्ल्स पर नोट उड़ाने के लिए कस्टमर इसी तरह हाथों में नोट की गडि्डयां लेकर खड़े रहते हैं।
ब्लू डेन बार : अश्लील डांस कर रही लड़की पर उड़ाए रुपए
रात 10 बजे : लड़की ने रिपोर्टर को इशारा कर डांस के लिए बुलाया
रिपोर्टर मालवीय नगर स्थित ब्लू डेन बार पहुंचा। माहौल शांत था। कुछ ही टेबल पर ग्राहक थे। 10 बजते-बजते बार में लड़कियों का आना शुरू हो गया। जिस-जिस टेबल पर ग्राहक बैठे थे। सभी पर एक-दो लड़कियां आकर बैठ गईं। ग्राहक से बात करना शुरू कर दिया। एक लड़की रिपोर्टर के पास आकर बैठ गई। अपना नाम बताया और रिपोर्टर से घुलने मिलने लगी। कुछ देर बाद रिपोर्टर के सामने डांस करने लगी। रिपोर्टर को भी डांस करने के लिए बुलाने लगी।

कस्टमर के कहने पर अश्लील डांस करती युवती।
रात 11 बजे : जमीन पर लेटकर डांस करने के लिए कहा
थोड़ी देर में बार की हर टेबल के आगे लड़कियों ने डांस करना शुरू कर दिया। इशारे से बुलाने पर कस्टमर भी उनके पास जाकर डांस करने लगे। कई कस्टमर डांस करते हुए लड़कियों को गलत तरीके से छू रहे थे।
बार में कुछ कस्टमर साथ बैठे थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़की को बुलाया। पैसे हाथ में देकर जमीन पर लेटकर डांस करने के लिए कहा। लड़की ने डांस शुरू किया और वो लोग उस पर पैसे उड़ाने लगे।

डांस के दौरान नशे में कस्टमर लड़कियों को गलत तरीके से छूते हैं।
रात 12 बजे : रूम में कस्टमर के साथ नशा कर रही थीं लड़कियां
कस्टमर और डांस कर रही लड़कियों के बीच डील शुरू हो गई थी। रिपोर्टर ने पड़ताल की तो कुछ कस्टमर ने बताया कि रूटीन कस्टमर से लड़कियां खुद ही डील कर लेती हैं। वहीं नए कस्टमर को होटल के रिसेप्शन पर भेज दिया जाता है। वहां बैठा दलाल डील कराता है।
कस्टमर से पड़ताल के बाद रिपोर्टर बार की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर गया तो वहां का नजारा और हैरान करने वाला था। वहां बने कमरे में लड़कियां कस्टमर के साथ नशा कर रही थीं। रिपोर्टर के सामने ही एक लड़की कस्टमर को लेकर एक रूम में गई और दरवाजा बंद हो गया।

पड़ताल के दौरान लड़कियां कस्टमर के साथ रूम में नशा करती नजर आईं।

रिपोर्टर ने सेक्स रैकेट का पूरा नेटवर्क समझने के लिए कस्टमर बनकर ब्लू डेन बार में एक दलाल से बात की।
- रिपोर्टर : भाई साहब! लड़की अवेलेबल है क्या? क्या रेट है?
- दलाल : हां है। 7 हजार रुपए लगेंगे।
- रिपोर्टर : नीचे नाच रही है, उनमें से कोई?
- दलाल : वो नहीं करेगी और लूट भी लेंगी। मैं दूसरी बताता हूं। रशियन है। 7 हजार ही लगेंगे।
- रिपोर्टर : उसके अलावा क्या-क्या चार्ज है?
- दलाल : और कोई चार्ज नहीं है। कहां से हो आप?
- रिपाेर्टर : पाली से।
- दलाल : नंबर ले लो मेरे, कभी भी जरूरत हो, मिल जाएगी।बार में कई उम्रदराज कस्टमर भी थे।
- रिपोर्टर : दूसरी जगह ले जाना हो, जैसे फार्म हाउस वगैरह पर तो?
- दलाल : फुल नाइट के 18 हजार रुपए लगेंगे।
- रिपोर्टर : पुलिस का तो कोई नाटक नहीं है न?
- दलाल : पुलिस नाटक नहीं करती। कोऑपरेटिव है।
- रिपोर्टर : और होटल में क्या खर्चा बैठेगा पूरी रात का?
- दलाल : दो आदमी हो तो 1500-1500 रुपए के दो कमरे। रशियन लड़की के पूरी रात के 18 हजार रुपए। फार्म हाउस पर ले जाना है तो वहां ले जाओ। गाड़ी होगी आपके पास तो? दो रशियन हैं मेरे पास।
- रिपोर्टर : एक बार दिखा दो। बात कर लेते हैं दोनों से।
(दलाल रिपोर्टर को होटल के तीसरे फ्लोर पर ले गया। वहां एक कमरे में विदेशी लड़की बैठी थी।)
- दलाल : ये पूरी रात के लिए तुम्हें देखने आए हैं।
- लड़की : ठीक है।
- रिपोर्टर : हमारे फार्म हाउस पर चलने में तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं?
- लड़की : नहीं।

दलाल ने लड़की से पूछा तो वह बिना किसी झिझक के मान गई।
(इसके बाद दलाल एक और विदेशी लड़की को लेकर आया। रिपोर्टर ने पूछा तो वह लड़की भी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद रिपोर्टर ने देर रात होने का बहाना बनाकर कल जल्दी आने की बात कही और वहां से निकल गया।)
वी-बार : रात 1 बजे शुरू हुई लड़कियों की डील

रात 10 बजे बाद बार में डांसर का आना शुरू हो जाता है। फोटो सिंधी कैंप के वी-बार का है।
रात 9 बजे : सब कुछ नॉर्मल
रिपोर्टर रात 9 बजे सिंधी कैंप बस स्टैंड इलाके में पहुंचा। यहां एक साधारण सा होटल था। इसी के तीसरे फ्लोर पर बीयर बार था। रिपोर्टर बार में गया। उस समय वहां गिने-चुने कस्टमर ही थे। कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं।
रात 10 बजे : डांस करने लगीं लड़कियां
माहौल बदलने लगा। म्यूजिक लाउड हो गया। अब कुर्सी पर बैठी लड़कियां उठीं और डांस करने लगीं। डांस करते हुए वो अलग-अलग टेबल पर शराब पी रहे युवकों के पास जा रही थीं। देखते-ही-देखते बार में 40 से ज्यादा लड़कियां आ गईं।

डांस शुरू होने के बाद लड़कियां एक-एक कर सभी कस्टमर की टेबल के पास जाती हैं।
रात 11 बजे : पैसे दिखाकर बुलाया, गलत तरीके से छुआ
टेबल पर बैठे ज्यादातर कस्टमर नशे में थे। इशारे से अपनी-अपनी पसंद की लड़की को पास बुला रहे थे। लड़की इग्नोर कर रही थी तो जेब से 500-500 रुपए के नोटों के बंडल निकाल रहे थे। नोट देखकर लड़कियां पास आ रही थीं। कस्टमर उन्हें पैसे दे रहे थे और गलत तरीके से छू रहे थे।
रात 1 बजे : कस्टमर लड़कियों को साथ ले जा रहे थे
अब असली खेल शुरू हो गया था। लड़कियों को डांस बार से बाहर लाकर उनके साथ डील की जा रही थी। कई अनजान कस्टमर को लड़कियां मना भी कर रही थीं। कई रेगुलर ग्राहक डील होने के बाद लड़की को अपने साथ ले जा रहे थे। ये सब कुछ रिपोर्टर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

बार के बाहर लड़की से डील करता एक कस्टमर।



एसीपी बोले-पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी
मालवीय नगर एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने कहा- पुलिस की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। जिन बार का समाचारों में उल्लेख हुआ है, वहां पुलिस बल को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दूंगा। यदि ऐसी गतिविधियां अन्य स्थानों पर भी चल रही हैं, तो पुलिस उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करेगी।

ब्लू डेन बार में हाथ में शराब लेकर लड़कियों के साथ डांस करते कस्टमर।

पैसे देने के दौरान युवती से अश्लीलता करता कस्टमर।

बार में बने केबिन में डांसर के साथ एक कस्टमर।
——–
ये खबर भी पढ़ें…
अलवर में बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई:कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं, अधिकारी बोलीं- लाइसेंस रद्द किया जाएगा

आबकारी विभाग के कमिश्नर के आदेश के बावजूद अलवर शहर के बीयर बार में युवतियों को फिर से शराब परोसने में लगा दिया गया है। एक सप्ताह पहले ही कमिश्नर के आदेश पर युवतियों को बीयर बार से हटाया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

