सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी: फाइनल समेत 7 वनडे मैच खेले जाएंगे; मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा

सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी:  फाइनल समेत 7 वनडे मैच खेले जाएंगे; मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा


स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंद पर 175 रन बनाए थे।

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मैच LIVE देखे जा सकेंगे। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी।

भारत-ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप और IPL के दौरान वैभव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। इसी को भुनाने के लिए इस ट्राई सीरीज को LIVE टेलिकास्ट किया जाएगा।।

टूर्नामेंट में फाइनल सहित 7 मैच खेले जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल और सोनी लिव ऐप पर इसे लाइव दिखाया जाएगा।

ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा को भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है।

ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा को भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है।

अगस्त में भारत-श्रीलंका सीरीज भी सोनी पर LIVE

सोनी नेटवर्क हाल ही में क्रिकेट एक्शन से दूर रहा था, क्योंकि वर्ल्ड कप और IPL जियो हॉटस्टार पर थे।

सोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा, ‘सूर्यवंशी एक्सप्रेस हाई-ऑक्टेन ट्राई-सीरीज में मंच रोशन करने आ रही है।’ सोनी के पास अगस्त के दूसरे हफ्ते में भारत-श्रीलंका बाइलेटरल सीरीज के अधिकार भी हैं। वहीं लंका प्रीमियर लीग (LPL) जियो हॉटस्टार पर होगी।

सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए

इस सीजन IPL में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दिया गया। इसके अलावा उन्होंने मॉस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर, सिक्सर का खिताब भी जीता।

भारतीय टीम दौरे पर दो टेस्ट मैच भी खेलेगी

25 जून से भारत ए की टीम श्रीलंका से 2 टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी। इसके साथ ही 3 टी20 इंटरनेशनल मैच भी जोड़ने पर बात चल रही है। BCCI और SLC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक टी20 सीरीज को मंजूरी मिलने की अच्छी संभावना है। टेस्ट सीरीज के लिए भारत-ए की टीम घोषित नहीं हुई है।

————————————

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप

इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *