सिरसा में पंजाब के युवक ने किया सुसाइड: जहरीला पदार्थ निगला, लिव-इन में रहता था, परिजन बोले-पत्नी की मौत के बाद से परेशान – Sirsa News

सिरसा में पंजाब के युवक ने किया सुसाइड:  जहरीला पदार्थ निगला, लिव-इन में रहता था, परिजन बोले-पत्नी की मौत के बाद से परेशान – Sirsa News




सिरसा में पंजाब के एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड कर लिया। मृतक युवक सिरसा की एक महिला के लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। पिछले 5-6 महीनों से ही वह यहां किराए के मकान में रह रहा था। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई है और वह पंजाब से बठिंडा के अमरपुरा बस्ती का रहने वाला था। सूचना पर मृतक के परिजन पंजाब से कालांवाली पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज करवाए। गुरप्रीत की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी और इकलौती बेटी है। गुरप्रीत पिछले पांच-छह माह पहले सिरसा के कालांवाली में आ गया और यहां कुरंगावाली गांव की एक महिला के साथ संपर्क में आ गया। उसी के साथ कालांवाली मंडी में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। मानसिक परेशान रहने लगा था गुरप्रीत पुलिस के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह दो बच्चों की मां है। ऐसे में दोनों साथ रहते थे। वीरवार शाम को गुरप्रीत कमरे पर अकेला था और उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद महिला उसे ओढा सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां से डॉक्टरों ने उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई निर्मल के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत अपनी पत्नी की मौत के बाद मानसिक परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। महिला भी शव के अंतिम संस्कार तक वहां मौजूद रही। गुरप्रीत मजदूरी करता था और पत्नी की मौत के बाद हताश था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *