संगरूर पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया: चुराई गई 5 बाइक बरामद, छापेमारी में 410 लीटर लाहन ‍व 7 ग्राम चिट्टा बरामद – Sangrur News

संगरूर पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया:  चुराई गई 5 बाइक बरामद, छापेमारी में 410 लीटर लाहन ‍व 7 ग्राम चिट्टा बरामद – Sangrur News




संगरूर पुलिस ने अपराध और नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। भवानीगढ़ पुलिस ने एक चोरी के मोटरसाइकिल गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर पांच चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 410 लीटर लाहन और शराब बनाने का सामान जब्त किया गया, जबकि एक अन्य मामले में 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमणदीप सिंह ने बताया कि नागरा निवासी सुखजीत सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने गांव झनेड़ी निवासी धर्मेंद्र दास उर्फ बिक्का को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी के खुलासे पर विभिन्न स्थानों से पांच बिना नंबर के चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए गए। इस मामले में धर्मेंद्र दास के तीन अन्य साथियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है और पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। गांव में छापा मार अवैध शराब और लहन बरामद अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने गांव रेतगढ़ में बलवीर सिंह उर्फ बीरू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 410 लीटर लाहन और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए। एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। लिफाफे की जांच में 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ऑचौकी कालाझाड़ पुलिस ने एनएच-7 पर गश्त के दौरान गांव चन्नो से खेड़ीगिल्लां मार्ग पर रवि सिंह निवासी गांव खेड़ीगिल्लां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस वाहन को देखकर हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *