लुधियाना में व्यक्ति से छीना एक्टिवा और मोबाइल: सब्जी लेने जा रहा था मंडी बाइक पर आए दो बदमाश, पीछा कर घेरा – Ludhiana News

लुधियाना में व्यक्ति से छीना एक्टिवा और मोबाइल:  सब्जी लेने जा रहा था मंडी बाइक पर आए दो बदमाश, पीछा कर घेरा – Ludhiana News




लुधियाना में दिनदहाड़े एक्टिवा सवार व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई है। जालंधर बाइपास के पास दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति को घेर लिया और तेजधार हथियार दिखाकर उसकी एक्टिवा व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। थाना दरेसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना दरेसी पुलिस ने लूटपाट के आरोप में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेजधार हथियार दिखाकर एक्टिवा और मोबाइल लूटा शिकायतकर्ता रुपेश कुमार साहनी, निवासी प्रीतम कॉलोनी, गांव लोहारा, लुधियाना ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2026 को वह अपनी एक्टिवा (नंबर PB10KD-3283) पर सब्जी मंडी, जालंधर बाइपास सब्जी लेने जा रहा था। जब वह जोधेवाल बस्ती चौक पुल के ऊपर पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए। आरोपियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपी उसकी एक्टिवा और ओप्पो K12x मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *