लुधियाना में बिजली संकट से परेशान लोगों का प्रदर्शन: धरना लगाकर रोष जताया, पार्षद बोले- अब पावरकॉम दफ्तर का करेंगे घेराव – Ludhiana News

लुधियाना में बिजली संकट से परेशान लोगों का प्रदर्शन:  धरना लगाकर रोष जताया, पार्षद बोले- अब पावरकॉम दफ्तर का करेंगे घेराव – Ludhiana News




लुधियाना में लगातार हो रहे बिजली कटों के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। न्यू शिवाजी नगर, शिवाजी नगर, गणेश नगर और हरगोबिंद नगर समेत कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बिजली की आंख-मिचौली जारी है। बिजली संकट से परेशान लोगों ने रविवार देर रात करीब 12 बजे शिंगार सिनेमा रोड पर धरना लगाकर पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ रोष जताया। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और इलाके के पार्षद गौरवजीत गोरा भी शामिल हुए। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा कई इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। लोगों का गुस्सा जनप्रतिनिधियों पर निकल रहा पार्षद गौरवजीत गोरा ने कहा कि पावरकॉम कर्मचारियों की हड़ताल का असर आम जनता पर पड़ रहा है। उनके अनुसार, कई इलाकों में पिछले पांच दिनों से 24-24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण लोगों का गुस्सा जनप्रतिनिधियों पर निकल रहा है, जबकि संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। सरकार के प्रतिनिधि जनता की समस्याओं से दूर उन्होंने कहा कि सड़क पर उतरकर धरना देना किसी की इच्छा नहीं होती, लेकिन जब शिकायत सुनने वाला कोई न हो तो लोगों के पास विरोध प्रदर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिनिधि जनता की समस्याओं से दूर हैं, जबकि आम लोग भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। सरकार की योजनाओं पर भी उठाए सवाल पार्षद गौरवजीत गोरा ने सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त 300 यूनिट बिजली या 1,000 रुपये प्रति माह जैसी घोषणाओं से ज्यादा जरूरत निर्बाध बिजली आपूर्ति की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई सरकारें रहीं, लेकिन बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को बार-बार धरने देने की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता दूसरे राज्यों में धरने देने जाते हैं, जबकि पंजाब में ही लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बिजली दफ्तर के घेराव की चेतावनी पार्षद गौरवजीत गोरा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो मंगलवार को इलाके के लोगों के साथ संबंधित पावरकॉम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को बिजली संकट से राहत नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *