लुधियाना में प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिंपल पर FIR: दूसरी कक्षा के स्टूडेंट को किया प्रताड़ित; पढ़ाई की बजाए रिसेप्शन पर अकेले बिठाया – Ludhiana News
लुधियाना के ब्राउन रोड स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर दूसरी कक्षा के स्टूडेंट को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्चे के पिता की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल स्टूडेंट के साथ मारपीट करता था, उसे धमकाता था और पढ़ाई करवाने की बजाय स्कूल में अलग-अलग कमरों तथा रिसेप्शन पर अकेला बैठाकर मानसिक रूप से परेशान करता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने JUVENILE JUSTICE (CARE AND PROTECTIO N OF CHILDREN )ACT 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया है। ब्राउन रोड पर है स्थित स्कूल जानकारी के मुताबिक ब्राउन रोड स्थित सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सैमुअल के खिलाफ एक छात्र को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का यह मामला है। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे के व्यवहार में बदलाव से हुआ शक शिकायत में प्रेम नगर, ब्लॉक-14, फील्ड गंज निवासी भारत भूषण ने 30 जून को पुलिस को बताया कि उनका बेटा गीतांश सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरी कक्षा का स्टूडेंट था। साल 2025 में स्कूल के प्रिंसिपल सैमुअल उनके बेटे के साथ कई बार मारपीट करते थे और उसे धमकाते भी थे। आरोप है कि पढ़ाई करवाने की बजाय बच्चे को कई बार रिसेप्शन पर अकेला बैठा दिया जाता था। इसके अलावा उसे स्कूल के अलग-अलग खाली कमरों में बैठाकर मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जाता था। बच्चे के व्यवहार में आए बदलाव से उन्हें शक हुआ। बच्चे से जब पूछा गया तो उसकी ओर से बताई गई घटनाओं के बाद परिजनों ने शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की। मामले की जांच जारी: पुलिस इस दौरान आरोपों को गंभीर मानते हुए थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल सैमुअल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि ये मामले 2025 का है। कई बार बच्चे को प्रताड़ित किया गया है। JUVENILE JUSTICE से हमें यह मामले में एक्शन लेने के आदेश हुए थे। बीते दिन पीड़ित बच्चे के पिता के बयान दर्ज कर पुलिस ने एक्शन लिया है।
Source link

