लुधियाना में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप: तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को बताई आपबीती; शिकायत करने पर परिवार पर बरसाए ईंट-पत्थर – Ludhiana News

लुधियाना में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:  तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को बताई आपबीती; शिकायत करने पर परिवार पर बरसाए ईंट-पत्थर – Ludhiana News




लुधियाना के धांधरा रोड स्थित एक इलाके में पड़ोसी ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़िता के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके पड़ोसी सोनू कुमार ने 29, 30 और 31 मई को उनकी बेटी को डरा-धमकाकर संबंध बनाए। डर के कारण पीड़िता ने शुरुआत में परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद आपबीती माता-पिता को बताई। शिकायत करने गए तो किया जानलेवा हमला, दूसरी बेटी घायल जब पीड़ित लड़की के परिवार को इस घिनौनी करतूत का पता चला तो वे इंसाफ के लिए आरोपी सोनू कुमार के घर शिकायत देने पहुंचे। हालांकि अपनी गलती मानने के बजाय आरोपी ने पीड़ित परिवार पर ही हमला बोल दिया। आरोपी ने अंधाधुंध ईंट-रोड़े बरसाने शुरू कर दिए। इस पथराव में पीड़िता की दूसरी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पोक्सो और BNS के तहत मामला दर्ज जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयानों के आधार पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 व 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *