लुधियाना की पॉश सोसायटी सेंट्रा ग्रीन्स का चुनाव विवाद सुलझा: कोर्ट की हरी झंडी के बाद निर्विघ्न चुनी गई नई टीम – Ludhiana News

लुधियाना की पॉश सोसायटी सेंट्रा ग्रीन्स का चुनाव विवाद सुलझा:  कोर्ट की हरी झंडी के बाद निर्विघ्न चुनी गई नई टीम – Ludhiana News




लुधियाना की पॉश सोसायटी सेंट्रा ग्रीन्स की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। माननीय अदालत के आदेशों के बाद सोसायटी में चुनाव निर्विघ्न रूप से संपन्न हो गए हैं। कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव को रोकने का कोई आधार नहीं बनता। शनिवार (18 जुलाई 2026) को लुधियाना के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गौरव गुप्ता की अदालत में शिवनेतर वर्मा बनाम सेंट्रा ग्रीन्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन मामले की सुनवाई हुई। वादी पक्ष के वकील ने चुनाव प्रक्रिया पर स्टे (Stay) लगाने की मांग की थी, जिसका बचाव पक्ष के वकील सुदेश महाजन ने कड़ा विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड खंगालने के बाद चुनाव प्रक्रिया पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त 2026 तय की गई थी । राजीव भल्ला ने कराई सुलह, गिले-शिकवे हुए दूर अदालती फैसले के बाद सेंट्रा ग्रीन्स में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इस दौरान सोसायटी के राजीव भल्ला ने अहम भूमिका निभाते हुए सभी पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को खत्म करवाया। उनकी पहल से सभी रेजिडेंट्स ने एकजुटता दिखाई और पुरानी कड़वाहट को भुलाकर एक-दूसरे से हाथ मिलाया। राजीव भल्ला ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए सोसायटी के विकास में मिलकर काम करने का आह्वान किया। सेंट्रा ग्रीन्स RWA (2026-2028) के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी: नई टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसका बोर्ड भी सोसायटी में लगा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *