लायलपुर खालसा कॉलेज की पूर्वी मेरिट में तीसरे नंबर पर – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर लायलपुर खालसा कॉलेज की बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-1 की छात्रा पूर्वी वर्मा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। पूर्वी ने परीक्षा में 10 में से 8.58 एसजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज की गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष बलबीर कौर ने पूर्वी, उनके परिवार और शिक्षकों को बधाई दी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने पूर्वी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी मेहनत और लगन से पढ़ाई करती रहें। उन्होंने बताया कि कॉलेज मेरिट में आने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराता है। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को फीस में भी अच्छी छूट दी जाती है। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख प्रो. संजीव कुमार आनंद, डॉ. दलजीत कौर और प्रो. नवनीत कौर भी मौजूद रहे।
Source link

