राममंदिर चढ़ावा चोरी का पैसा शेयर बाजार में लगाया: पुलिस आरोपियों को घर ले गई, तलाशी ली; अखिलेश बोले- SIT लीपापोती – Ayodhya News

राममंदिर चढ़ावा चोरी का पैसा शेयर बाजार में लगाया:  पुलिस आरोपियों को घर ले गई, तलाशी ली; अखिलेश बोले- SIT लीपापोती – Ayodhya News




अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को पुलिस गुरुवार सुबह 9 बजे उसके घर लेकर गई। वहां करीब 20 मिनट तक तलाशी ली। घरवालों से भी पूछताछ की। तलाशी में क्या मिला, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प ने पूछताछ में बताया कि मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों को पैसे देते थे। फिर उनसे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। इससे पहले, बुधवार को पुलिस लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को भी उनके घरों पर लेकर गई थी। इनके भी घरों की तलाशी ली थी। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इन खातों में आय की तुलना में अधिक लेनदेन मिलने की बात सामने आई है। इधर, सपा प्रमुख अखिलेश ने लखनऊ में कहा- हमारे धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप है। इन्होंने महापाप किया है। भाजपा में भगदड़ शुरू भी हो गई है। बहुत सारे लोग मुझसे अभी से संपर्क करने लगे हैं। SIT सिर्फ लीपापोती कर रही है। सुनने में तो आया है कि SIT पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, एक सदस्य पर 420 का मुकदमा है। बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस ने तीनों को 40 घंटे की रिमांड पर लिया था। इनके पास से फर्जी चंदा रसीदें मिली हैं। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *