राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे: राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे; हंगामे के बीच दोनों सदन कल तक स्थगित

राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे:  राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे; हंगामे के बीच दोनों सदन कल तक स्थगित



06:23 AM22 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक विवाद: 4 सवाल-जवाब में जानिए

सवालः यह मामला क्या है और कैसे सामने आया?

जवाबः NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, इसमें हर साल करीब 20 लाख स्टूडेंट शामिल होते हैं। 3 मई 2026 को परीक्षा के बाद आरोप लगे कि कुछ स्टूडेंट्स तक परीक्षा से पहले ही प्रश्न पहुंच गए थे।

यह परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, यानी NTA को शिकायतें मिलीं। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने CBI जांच की सिफारिश की। 12 मई 2026 को CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी

सवालः CBI जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया है?

जवाबः CBI जांच में आरोप है कि पेपर NTA से जुड़े कुछ विषय विशेषज्ञों के जरिए लीक हुआ। जांच के मुताबिक, केमिस्ट्री विशेषज्ञ पी.वी. कुलकर्णी और बायोलॉजी विशेषज्ञ मनीषा मंधारे ने कुछ छात्रों को संभावित प्रश्न और उनके उत्तर उपलब्ध कराए।

पुणे में प्रश्नों की तैयारी कराई गई। इनमें से कई प्रश्न एग्जाम पेपर में आए। इसके बदले छात्रों से लाखों रुपए वसूले गए। मामले में CBI 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लैपटॉप, फोन, बैंक रिकॉर्ड समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

सवालः सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की?

जवाबः सरकार का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI ने जांच शुरू की और अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। पीएम मोदी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा।

सवालः विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों मांग रहा है?

जवाबः विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में सरकार और NTA नाकाम रहे। लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। इसलिए धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

सरकार का कहना है कि उसने CBI जांच कराई, दोषियों की गिरफ्तारी हुई। इसलिए इस्तीफे का कोई सवाल नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *