यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा: पहले ही दिन 5863 छात्रों ने छोड़ी एग्जाम, भारी भीड़ के बीच परेशान छात्रों के वीडियो वायरल

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा:  पहले ही दिन 5863 छात्रों ने छोड़ी एग्जाम, भारी भीड़ के बीच परेशान छात्रों के वीडियो वायरल


  • Hindi News
  • Career
  • UP Police Constable Exam: 5863 Candidates Quit; Viral Videos Show Student Chaos

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आयोजित यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून 2026 से शुरू हो गई। आज इस परीक्षा का दूसरा दिन है। उत्तरप्रदेश के 28 केंद्रों पर परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कर्मचारियों की भी जांच की गई। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही एग्जाम सेंटर पर एंट्री दी गई। परीक्षा ड्यूटी में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।

खिड़की से ट्रेन में घुसते छात्रों का वीडियो वायरल :

इस तरह यूपी सरकार व्यवस्थित तरीके से एग्जाम का आयोजन करने का दावा कर रही है। जबकि हकीकत बयां करते ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें भारी भीड़ के बीच छात्रों को परेशान होते देखा गया है। एग्जाम खत्म होते ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सरकार द्वारा किए गए सारे प्रबंध चरमराते हुए नजर आ रहे हैं।

QuoteImage

#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: A written examination is underway for direct recruitment to the posts of Civil Police Constable and equivalent positions in the Uttar Pradesh Police. The exam is being conducted in two shifts on June 8, 9, and 10 pic.twitter.com/va7059wiCX— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2026

QuoteImage

इस परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50% की छूट दी है।

इन सबके बावजूद पहले ही दिन 5863 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 8 जून को परीक्षा खत्म होने के बाद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण परीक्षार्थी जान जोखिम में डालकर आपातकालीन खिड़कियों के रास्ते ट्रेनों में घुसते हुए नजर आए।

QuoteImage

Lucknow witnessed massive crowds on the second day of the Uttar Pradesh Police Constable Recruitment Examination as thousands of candidates traveled to examination centers across the state. Due to heavy passenger rush at railway stations and overcrowded trains, several candidates… pic.twitter.com/Q8Yaz475mM— Dalimss News (@Dalimss_News) June 9, 2026

QuoteImage

तूफान से ट्रेन रुकी, पैदल सेंटर पहुंचे छात्र

उन्नाव में आए आंधी-तूफान के कारण कानपुर से बालामऊ जा रही ट्रेन के रास्ते में पेड़ गिर गया, जिससे घंटों ट्रेन खड़ी रही। इस रुकावट की वजह से परीक्षा देने जा रहे छात्रों को पैदल ही आगे बढ़ना पड़ा। इससे समय पर केंद्र पहुंचने को लेकर भारी परेशानी हुई।

10 हजार से ज्यादा छात्र नहीं पहुंचे एग्जाम सेंटर

एग्जाम की पहली शिफ्ट में 2953 और दूसरी में 2910 छात्र अनुपस्थित रहे। इस तरह 25,536 के स्थान पर 19,673 छात्र ही एग्जाम में शामिल हुए। सुबह 10 से 12 बजे की पहली शिफ्ट में 12,768 छात्रों को शामिल होना था लेकिन 9815 छात्र ही आए। दोपहर 3 से 5 बजे की दूसरी शिफ्ट में 9858 आए।

QuoteImage

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A written examination is underway for direct recruitment to the posts of Civil Police Constable and equivalent positions in the Uttar Pradesh Police. The exam is being conducted in two shifts on June 8, 9, and 10 pic.twitter.com/rcAFOjfICp— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2026

QuoteImage

कपड़ों के साथ बालों की भी चेकिंग :

परीक्षा में छात्रों की चेकिंग के दौरान जूते-बेल्ट तक उतरवा दिए गए। कपड़ों के अलावा उनके बाल और कानों की भी जांच की गई। एग्जाम सेंटर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। छात्रों बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और रेटिना जांच के बाद ही एग्जाम हॉल में जाने दिया गया। यहां पर भी उम्मीदवारों को चेक करने के बाद प्रश्नपत्र दिया गया।

गड़बड़ी के शक में एक छात्र को हिरासत में लिया :

उम्मीदवारों के साथ जो पेरेंटस आए थे, उन्हें दिनभर गर्मी से परेशान होते देखा गया। आजमगढ़ में एक इंस्टाग्राम यूजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हापुड़ में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में परीक्षार्थी सचिन सिंह को गिरफ्तार किया गया। जबकि गोरखपुर में एक छात्र को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया।

QuoteImage

खुद सुन लो छात्र खुद बता रहे है 50% किराए छूट के साथ अन्य सुविधाय भी दी योगी सरकार ने और पारदर्शी तरीके से परीक्षा पूरी हुई।छात्र नहीं अफवाह फैलाने वाले परेशान है pic.twitter.com/poGrlagKTG— Pooja Singh (@puji1110) June 9, 2026

QuoteImage

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। ये एग्जाम पूरे राज्य में 1100 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स पर हो रहे हैं। आज और कल पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

ये खबरें भी पढ़ें :

UP पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर लीक की अफवाह:बोर्ड ने टेलीग्राम चैनल पर FIR की; 10 जून तक 28 लाख कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 आज से शुरू हुई है। एग्जाम शुरू होने से 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही फर्जी पेपर लीक की खबरों के खिलाफ उम्मीदवारों को चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *