मोमोज खा रहे नाबालिग लड़के की कृपाण मारकर हत्या: तरनतारन में 3 स्कूल फ्रेंड्स ने हमला किया; बचाने आए छोटे भाई की भी हालत नाजुक – tarn-taran News

मोमोज खा रहे नाबालिग लड़के की कृपाण मारकर हत्या:  तरनतारन में 3 स्कूल फ्रेंड्स ने हमला किया; बचाने आए छोटे भाई की भी हालत नाजुक – tarn-taran News




तरनतारन में मोमोज खा रहे एक नाबालिग लड़के की कृपाण मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसे बचाने आए उसके छोटे भाई को भी घायल कर दिया। भाई को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि हमलावर भी इन्हीं किशोरों के क्लासमेट हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमलावरों ने आत्मघाती हमला किया। पुलिस ने मृतक किशोर के पिता के बयान पर तीन हमलावरों को नामजद किया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुराने दोस्तों ने किया हमला यह मामला तरनतारन जिले के हरिके कस्बे का है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के बेटे अंगदजोत सिंह (17) के रूप में हुई है। वहीं, छोटा बेटा गुरलाल सिंह (15) अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, गुरलाल और अंगदजोत सिंह बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे पट्टी रोड स्थित एक दुकान पर मोमोज खा रहे थे। इसी दौरान अंगदजोत के साथ पढ़ने वाले उसके पुराने दोस्त वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। कृपाण मारकर दोनों भाइयों को घायल किया मृतक के पिता बलविंदर सिंह का आरोप है कि गुरशेर सिंह, सरूप सिंह और सिमरन सिंह ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया है। ये तीनों मरहाणा गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने अंगदजोत पर कृपाण (श्री साहिब) से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़े भाई को बचाने के लिए जब गुरलाल सिंह बीच-बचाव करने आया तो उसे भी कृपाण मारकर घायल कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोग दोनों भाइयों को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अंगदजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरलाल सिंह का इलाज जारी है। थाना प्रभारी बोले- गिरफ्तारी के लिए छापे मार रहे थाना हरिके पत्तन के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर गुरशेर सिंह, सरूप सिंह और सिमरन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना- प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी सुसाइड किया, हरियाणा नंबर की टैक्सी में आए, साथी ने पुलिसकर्मी बताकर दिलाया होटल में रूम लुधियाना के खन्ना स्थित ग्रीनलैंड होटल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ एक तीसरा व्यक्ति भी होटल आया था, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी गारंटी पर कमरा दिलवाया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *