मोगा में हुल्लड़बाजी का विरोध पड़ा भारी: 40 युवकों ने घर और कार में की तोड़फोड़; CCTV में कैद वारदात – Moga News
मोगा शहर के शेखा वाला चौक के पास एक गली में हुल्लड़बाजी का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक घर और खड़ी कार में तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मोहल्ला निवासियों के अनुसार, कुछ युवक खुली जीप में शराब पी रहे थे और तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो वे वहां से चले गए। हालांकि, कुछ समय बाद करीब 40 से 50 युवक दोबारा उसी गली में पहुंचे। उन्होंने घर के दरवाजे और बाहर खड़ी कार पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे। पूरी वारदात CCTV में कैद हुल्लड़बाजों ने गली में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरपाल सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को 112 नंबर पर शेखा वाला चौक क्षेत्र में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मोहल्ला निवासियों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जांच के आधार पर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

