भारत के बांग्लादेश दौरे पर सस्पेंस बरकरार: BCB चीफ तमीम इकबाल ने सरकार से मदद मांगी; कहा- विदेश मंत्रालय भारत से बातचीत करे

भारत के बांग्लादेश दौरे पर सस्पेंस बरकरार:  BCB चीफ तमीम इकबाल ने सरकार से मदद मांगी; कहा- विदेश मंत्रालय भारत से बातचीत करे

भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में होने वाले क्रिकेट मैच होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत की क्रिकेट टीम को बांग्लादेश जाकर 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से इसे लेकर कोई पक्की हां नहीं आई है। अब मामले को सुलझाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को अपनी सरकार के पास जाना पड़ा है। पूरा मामला 3 आसान प्वॉइंट्स में समझिए: BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने क्या कहा? “हम इस सीरीज को लेकर बहुत उम्मीद में हैं। लेकिन कुछ चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं। यह दो देशों की सरकारों के बीच का मामला है और वही इसे तय कर सकती हैं।” आगे क्या हो सकता है? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड फिलहाल भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है। मैच का ब्रॉडकास्ट (टीवी पर दिखाना) और बाकी कानूनी काम रोक दिए गए हैं। जैसे ही भारत सरकार और BCCI की तरफ से ‘हां’ आती है, मैच की तारीखों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *