बिपाशा और जेस्मीन ने यूनि. मेरिट में पाया तीसरा स्थान – Jalandhar News

बिपाशा और जेस्मीन ने यूनि. मेरिट में पाया तीसरा स्थान – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित परीक्षाओं में लायलपुर खालसा कॉलेज का एमए हिस्ट्री का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा बिपाशा व जेस्मीन रितु ने 10 में से 8.60 एस जीपीए लेकर यूनिवर्सिटी मेरिट में तीसरा, स्नेहा व आशना ने 8.20 एस जीपीए लेकर पांचवां स्थान लिया है। इस मौके पर गवर्निंग काउंसिल की प्रधान बलबीर कौर व प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने विशेष तौर पर छात्राओं, उनके अभिभावक व टीचरों को बधाई दी। प्रिंसिपल ने छात्रों को भविष्य में और मेहनत व लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन चोपड़ा, डॉ. अमनदीप कौर, प्रो. अमनदीप कौर व प्रो. ज़ीनत मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *