बिजली संकट पर किसानों का XEN दफ्तर घेराव: जगराओं में 8 घंटे सप्लाई की मांग; धान की फसल सूखने का खतरा – Jagraon News

बिजली संकट पर किसानों का XEN दफ्तर घेराव:  जगराओं में 8 घंटे सप्लाई की मांग; धान की फसल सूखने का खतरा – Jagraon News




जगराओं में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसानों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर दिखाई दिया। गांव सोहिया और चौकीमान के किसानों ने सिद्धवां बेट रोड स्थित एक्सीयन (XEN) दफ्तर का घेराव कर पंजाब सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा प्रतिदिन 8 घंटे बिजली देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल से 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल रही है। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है। कई बार घंटों तक बिजली नहीं मिलती, जिससे धान की रोपाई और सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण समय है और पर्याप्त पानी न मिलने से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। किसान नेताओं ने बताया कि पहले उन्हें तय शेड्यूल के अनुसार सुबह और दोपहर के समय नियमित बिजली मिलती थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। किसानों को खेतों में काम करने के बजाय बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रदर्शम में कई किसान नेता हुए शामिल प्रदर्शन में किसान नेता अमरजीत सिंह ग्रेवाल, कुलविंदर सिंह, जुगराज सिंह, दर्शन सिंह, सुखमंदर सिंह, जगतार सिंह जग्गी, परमिंदर सिंह और दविंदर सिंह मान सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान दफ्तर में कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था। बाद में किसानों ने फोन पर एक्सीयन से बातचीत की। किसानों के अनुसार, अधिकारी ने भविष्य में 6 से 8 घंटे तक नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) के नेताओं ने रसोई गैस की आपूर्ति में देरी और बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली संकट का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *