बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में कार्यवाहक VC की नियुक्ति: मेडिकल शिक्षा सचिव मनजीत सिंह बराड़ को जिम्मेदारी; राज्यपाल ने जारी किए आदेश – Faridkot News
पंजाब के राज्यपाल एवं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट के चांसलर गुलाब चंद कटारिया ने विश्वविद्यालय में नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति होने तक महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था की है। विश्वविद्यालय अधिनियम, 1998 की धारा 14(6) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मनजीत सिंह बराड़, सचिव मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, पंजाब को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट के कार्यवाहक वाइस चांसलर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बिना किसी मानदेय के दी गई जिम्मेदारी राज्यपाल दफ्तर द्वारा आदेश के अनुसार, मनजीत सिंह बराड़ अपने वर्तमान पद की जिम्मेदारियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का कार्यभार भी संभालेंगे। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें बिना किसी मानदेय के दी गई है और यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक विश्वविद्यालय में नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति नहीं हो जाती। डॉ. राजीव सूद का कार्यकाल हो चुका पूरा बता दें कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद का हाल ही में 3 साल कार्यकाल पूरा हुआ है और पंजाब सरकार ने नए वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की हुई है।
Source link

