बठिंडा में सोनू खत्री गैंग का बदमाश अरेस्ट: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ा एक्शन; विदेशी ग्लॉक पिस्तौल बरामद – Bathinda News
बठिंडा पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी गैंगस्टर सोनू खत्री गैंग के बदमाश जसपाल सिंह जस्सी को गिरफ्तार कर एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि यह पिस्तौल सोनू खत्री गैंग द्वारा ही जसपाल को दी गई थी। बठिंडा पुलिस की सीआईए स्टाफ-1 टीम ने बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत उसे गिरफ्तार किया। 2018 से अब तक 13 मामले दर्ज आरोपी जसपाल सिंह के पास से 20 लाख रुपये कीमत की ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, एक.30 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। वह विदेशी गैंगस्टर सोनू खत्री से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ 2018 से अब तक 13 मामले दर्ज हैं। जसपाल पर पहले भी कई केस दर्ज जसपाल सिंह पेशे से एक प्रोफेसर है और उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी संदीप सिंह ने युवाओं से ऐसे गैंगस्टरों से दूर रहने की अपील की, क्योंकि वे उनका इस्तेमाल अपराधों के लिए करते हैं, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे पुलिस जसपाल सिंह से गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान पिस्तौल का निर्माण उसे कहां पहुंचाया जाना था और किस वारदात को अंजाम देने की योजना थी, जैसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
Source link

