बठिंडा में खाली प्लॉट में मिला व्यक्ति का शव: पहचान पत्र से हुई शिनाख्त, पुलिस का दावा- मृतक डिप्रेशन और नशे का आदी था – Bathinda News
बठिंडा के पावर हाउस रोड स्थित गली नंबर 1 के एक खाली प्लॉट में 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम और थाना सिविल लाइन की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की और शव को सहारा टीम की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। ौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाने के एएसआई कुलविंदर सिंह और उनकी टीम ने शव की तलाशी ली, जिसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी लखबीर सिंह पुत्र बाबू सिंह (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई। पहचान स्पष्ट होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। डिप्रेशन और नशे के सेवन की परिजनों ने दी जानकारी सिविल लाइन थाना प्रभारी (एसएचओ) रविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान परिजनों ने खुलासा किया कि लखबीर सिंह काफी समय से डिप्रेशन (मानसिक तनाव) से जूझ रहे थे और नशे का सेवन भी करते थे। परिजनों को आशंका है कि इसी बीमारी और नशे की लत के कारण उनकी जान गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण पुलिस के अनुसार, लखबीर सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत होती है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों को दर्ज कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link

