फिरोजपुर में कपड़ा शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग: बाइक सवार 2 नकाबपोशों ने गोलियां चलाकर भागे; व्यापारी को आ चुकी फिरौती के लिए कॉल – Fazilka News

फिरोजपुर में कपड़ा शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग:  बाइक सवार 2 नकाबपोशों ने गोलियां चलाकर भागे; व्यापारी को आ चुकी फिरौती के लिए कॉल – Fazilka News




फिरोजपुर जिले के हल्का जीरा में आज दिनदहाड़े मेन बाजार में एक कपड़ा शोरूम पर 2 नकाबपोशों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए 2 नकाबपोश फायरिंग के बाद फरार हो गए। साजन ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था तभी 2 नकाबपोशों ने गोली चला दी। पहले उन्हें ऐसे लगा कि जैसे बाइक का टायर फटा है। हालांकि शीशा टूटने पर उन्हें पता चला कि गोली चली है। बता दे कि उक्त कपड़ा व्यापारी का बड़ा शोरूम है, जिन्हें पहले भी फिरौती कॉल आ चुकी है । और उनके द्वारा इसकी शिकायत भी पुलिस ने की जा चुकी है। फिलहाल वाई फायरिंग मामले में पुलिस जांच में जुटी है । पुलिस अधिकारी जेएस ढिल्लों ने बताया कि वह घटना की जानकारी के बाद मौके का जायजा लिया गया है। जानकारी मिली है कि जीरा के बाजार में कपड़ा व्यापारी की दुकान के बाहर बाइक पर 2 युवक आए थे। वह वारदात के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले इस संबंध में फिलहाल हालात का जायजा लेने के बाद अब उनके द्वारा विशेष पुलिस टीम बना दी गई है । हालांकि पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है ताकि आरोपी फायरिंग करने के बाद कहां और किस दिशा की ओर गए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *