फाजिल्का पुलिस ने करोड़ों का नशा किया नष्ट: ड्रग डिस्पोजल कमेटी का एक्शन; NDPS के 29 मामलों में जब्त किए थे नशीले पदार्थ – Fazilka News
फाजिल्का पुलिस ने 29 मामलों में बरामद किए करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थों को आज नष्ट कर दिया l इनमें हेरोइन, चूरापोस्त, हरा पोस्त, नशीली गोलियां और गांजा शामिल थे l बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न सिर्फ आरोपियों को पकड़ा जा रहा है बल्कि इन मामलों में नशे की बरामदगी भी की जा रही है l एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है l जिसके तहत पिछले समय दौरान भारी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है l इसके तहत ही जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के कुल 29 मुकदमों में शामिल 4 किलो 91 ग्राम हेरोइन, 70 किलो 800 ग्राम पोस्त, 33 किलो 500 ग्राम हरा पोस्त, 1430 नशीली गोलियां और 0.767 किलो गांजा नष्ट किए गए हैं l एसएसपी का कहना है कि आगे भी नशे के खिलाफ अभियान जारी है l एसएसपी की तस्करों को चेतावनी नशे के खिलाफ एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ा जा रहा है । ऐसे में उन्होंने दोटूक साफ किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोग या तो ये काम छोड़ दे या फिर इलाका क्योंकि इस मामले में उनका एक ही ठिकाना सलाखों के पीछे है । इसलिए पुलिस किसी कीमत कर नहीं बख्शेगी ।
Source link

