फाजिल्का नगर प्रधान, अबोहर मेयर चुनाव कल: एसएसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया, कानून के दायरे में वोटिंग की अपील – Fazilka News
फाजिल्का में होने वाले नगर परिषद अध्यक्ष और अबोहर नगर निगम मेयर के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह स्वयं फील्ड में उतरे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ फाजिल्का नगर परिषद कार्यालय का दौरा किया और चुनाव स्थल की स्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सुरक्षा बैठक फील्ड में उतरने से पहले एसएसपी ने जिला कलेक्टर (DC) के साथ एक विशेष बैठक कर सुरक्षा रणनीति तैयार की। इसके बाद उन्होंने चुनाव स्थलों पर सुरक्षा घेरे को देखा और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाजिल्का नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव परिषद कार्यालय में और अबोहर नगर निगम मेयर का चुनाव डीसी दफ्तर में कराया जाएगा, जिसके लिए दोनों स्थानों पर मजबूत सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील एसएसपी गगन अजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे कानून के दायरे में रहकर वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि सभी लोग नियमों से भली-भांति वाकिफ हैं और हमेशा की तरह इस बार भी पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।
Source link

