फाजिल्का नगर कौंसिल पर भाजपा काबिज: अनीता जैरथ 12 पार्षदों के समर्थन से प्रधान बनीं; AAP विधायक-पार्षद रहे गैरहाजिर – Fazilka News
भाजपा की अनीता जैरथ को नगर कौंसिल का प्रधान चुना गया है। फाजिल्का में नगर कौंसिल के प्रधान के चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रधान की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि भाजपा ने हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके बाद हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद फाजिल्का के नगर कौंसिल में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुए हैं। हालांकि चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के जीते हुए 4 पार्षद और विधायक गैरहाजिर रहे। नगर कौंसिल दफ्तर में हुए इस चुनाव के बाद भाजपा ने दफ्तर के बाहर जमकर जीत का जश्न मनाया और होली के रंगों के साथ एक दूसरे पर गुलाल डालकर इस खुशी को व्यक्त किया। भाजपा नेता सुरजीत ज्याणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले शहर में काम किया है। यही वजह है कि लोगों ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा कि अनीता जैरथ को प्रधान, सीनियर वाइस प्रधान भगवान दास को बनाया गया है। लोगों को समस्याएं दूरकी जाएगी: अनीता जैरथ उन्होंने कहा कि अब वह नगर कौंसिल में काम कर के दिखाएंगे। और शहर के लोगों को आने वाली समस्याएं दूर करेंगे। उधर प्रधान बनी अनीता जैरथ ने कहा कि बहुत शांतिपूर्वक ढंग के साथ वोटिंग हुई है। भाजपा के 12 पार्षदों ने उनके पक्ष में वोटिंग कर उन्हें प्रधान की कुर्सी पर बिठाया है। आप के पार्षद गैरहाजिर रहे अनीता जैरथ ने कहा कि आज आप के पार्षद गैरहाजिर रहे है। उन्होंने कहा कि आज वह लोगों को भरोसा देते है कि वह शहर के लोगों की सेवा करने की भावना से इस कुर्सी पर नवाजे है, जिस पर खरे उतरेंगे । उधर एडीसी ने कहा कि रानी देवी वाइस प्रधान चुने गए है। उन्होंने कहा कि कुल 21 वोटर थे, जिसमें से 12 भाजपा को पड़ी जिस पर उन्हें प्रधान नियुक्त किया गया है।
Source link

