फरीदकोट-CM के दौरे से पहले 4 पंथक नेता नजरबंद: लोक मिलनी कार्यक्रम में पूछने थे सवाल; सरकार पर वादाखिलाफी के लगाए आरोप – Faridkot News

फरीदकोट-CM के दौरे से पहले 4 पंथक नेता नजरबंद:  लोक मिलनी कार्यक्रम में पूछने थे सवाल; सरकार पर वादाखिलाफी के लगाए आरोप – Faridkot News




फरीदकोट के गांव चंदबाजा में रविवार शाम को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लोक मिलनी कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कई किसान और सामाजिक संगठनों के 4 नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। नजरबंद किए नेताओं में पंथक नेता गुरसेवक सिंह भाणा, आल इंडिया किसान यूनियन फतेह के प्रांतीय प्रधान शरणजीत सिंह सरां, बावरिया समाज संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वाहेगुरु सिंह तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरबन सिंह पंजगराई शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई पर संबंधित संगठनों के नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए सरकार की आलोचना की है। उनका आरोप है कि उन्हें इसलिए नजरबंद किया गया ताकि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सवाल न उठा सकें। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5 बजे गांव चंदबाज में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वे गांवों में जिम परियोजना की भी शुरुआत करवाएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले भी मुख्यमंत्री के गांव पंजगराईं कलां में हुए कार्यक्रम के दौरान भी इन नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद किया था। सीएम की मिलनी कार्यकर्ताओं तक सीमित रहती है:भाणा पंथक नेता गुरसेवक सिंह भाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की लोक मिलनी वास्तव में आम जनता के साथ नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तक ही सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं और मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये का जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *