फरीदकोट में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसला, जीआरपी कार्रवाई में जुटी – Faridkot News

फरीदकोट में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग:  चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसला, जीआरपी कार्रवाई में जुटी – Faridkot News




फरीदकोट जिले के जैतो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सुरघुरी निवासी राज सिंह (65) के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राज सिंह रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के बाद जम्मू तवी एक्सप्रेस में चढ़ने लगा। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था चढ़दी कला वेलफेयर सेवा समिति के सदस्य मीत सिंह बीता अपने साथियों के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी-जीआरपी इस मामले में जांच अधिकारी जीआरपी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *