पठानकोट में सनातन समागम में आएंगे केजरीवाल-CM मान: 17 जुलाई को सिंगर कैलाश खेर भजनों से करेंगे निहाल; 4 शहरों में हो चुके प्रोग्राम – Pathankot News

पठानकोट में सनातन समागम में आएंगे केजरीवाल-CM मान:  17 जुलाई को सिंगर कैलाश खेर भजनों से करेंगे निहाल; 4 शहरों में हो चुके प्रोग्राम – Pathankot News




पंजाब में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ धार्मिक समागमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा से यह पहल की गई है। इस श्रृंखला के तहत जालंधर, अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में 4 सफल समागम हो चुके हैं। अब 17 जुलाई को पठानकोट में पांचवां धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। पठानकोट में होने वाले इस समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश खेर होंगे। वे मुंबई से विशेष रूप से पठानकोट आ रहे हैं। इस दौरान वे सनातनी श्रद्धालुओं के साथ शिवभक्ति का माहौल बनाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का लिया जायजा आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। गर्मी और उमस को देखते हुए हवा और ठंडक के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। आकर्षक मंच किया तैयार, आधुनिक साउंड सिस्टम लगेगा कार्यक्रम के लिए एक आकर्षक मंच तैयार किया जा रहा है, जिसमें भगवान भोलेनाथ का स्वरूप विराजमान होगा। आधुनिक साउंड सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तम लंगर का प्रबंध भी किया गया है। एक अगस्त से हमारे राम नाटक का मंचन अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि 1 अगस्त से पूरे पंजाब में भगवान राम पर आधारित एक नाटक शुरू होने वाला है। नाटक का नाम हमारे राम है। इसमें भगवान राम और रावण के बीच के कई संवाद और ऐसी घटनाएं व दृश्य दिखाए जाएंगे जो शायद लोगों को कभी किसी ने नहीं बताए होंगे। बहुत बड़े कलाकार आशुतोष राणा इसमें मुख्य भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में इसकी टिकट 8000 रुपए थी, लेकिन पंजाबियों के लिए यह नाटक बिल्कुल फ्री है। लोग इसे फ्री में देखने जरूर जाएं, यह बहुत अच्छा नाटक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *