पठानकोट में घर में घुसकर लड़कियों को पीटा: आरोप-परिवार के साथ कुत्ते को भी पीटा, युवती ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार – Pathankot News

पठानकोट में घर में घुसकर लड़कियों को पीटा:  आरोप-परिवार के साथ कुत्ते को भी पीटा, युवती ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार – Pathankot News




पठानकोट के गांव इस्लामपुर में दुकान के बाहर रेत-बजरी डालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में एक युवती ने अपने परिवार पर हुए कथित हमले को लेकर एसएसपी पठानकोट से न्याय की गुहार लगाई है।
गांव इस्लामपुर की रहने वाली विशाली ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इस विवाद में उसके माता-पिता, नाबालिग बहन और पालतू कुत्ते तक से मारपीट की गई। साथ ही, घर आए मेहमान की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
दुकान के सामने लगाया था रेत-बजरी का डंप विशाली ने बताया कि उनका परिवार गांव में चाय और ब्रेड की दुकान चलाता है। दुकान के सामने एक खाली प्लॉट में किसी व्यक्ति ने रेत और बजरी का डंप लगा दिया था। तेज हवाओं के कारण रेत उनकी दुकान में आ रही थी, जिससे सामान खराब हो रहा था।
पीड़िता के अनुसार, उनकी माता शगुना देवी ने प्लॉट मालिकों से रेत हटाने का अनुरोध किया। इससे नाराज होकर संबंधित व्यक्तियों ने उनके पिता राकेश कुमार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी माता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
घर में घुसकर दोनों बहनों को पीटने के आरोप
विशाली ने आरोप लगाया कि जब उनके माता-पिता शिकायत देने थाने गए थे, तब आरोपियों ने घर पहुंचकर विशाली और उसकी नाबालिग बहन के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने उनके कुत्ते को बुरी तरह पीटा और मेहमान की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
विशाली ने एसएसपी पठानकोट से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी और जांच के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *