पंजाब CM वायरल VIDEO केस, चौथा खुलासा: फर्जी रिपोर्ट के ₹10 लाख देने के सबूत मिले; AAP बोली- आज मामले में फुल स्टॉप लगा देंगे – Ludhiana News
क्राउन प्लाजा में अफसरों की सीक्रेट मीटिंग, होटल बिल, चैटिंग और कैश लेन-देन के दावे से जुड़े सबूत। इनसेट में सीएम भगवंत मान की फाइल फोटो।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जोड़े जा रहे सिख गुरुओं की फोटो पर शराब के छींटे वाले वीडियो की फर्जी रिपोर्ट मामले में चौथा खुलासा हुआ है। इस मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया था कि फर्जी रिपोर
.
अब पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इन्हीं 10 लाख के बैंक के लेन-देन के सबूत जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि यह रकम इसी फर्जी रिपोर्ट के लिए दी गई। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस जल्द लुधियाना के पुलिस कमिश्नर व DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल से पूछताछ कर सकती है।
केस दर्ज कराने वाले जस्सी का दावा था कि इन्हीं दोनों अफसरों ने फर्जी रिपोर्ट के लिए गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में सीक्रेट मीटिंग कर डील की थी। रिपोर्ट में भी मनचाहे करेक्शन कराए थे। हालांकि, दैनिक भास्कर इन दावों की पुष्टि नहीं करता।
इधर, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा है कि आज इस पूरे विवाद पर फुल स्टॉप लगा देंगे। वहीं, CM भगवंत मान भी इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे।
CM से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट में अब तक के 4 बड़े खुलासे:-
1. सिरसा के बैंक खातों में डिपॉजिट हुए 10 लाख अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने फर्जी रिपोर्ट तैयार के लिए 10 लाख रुपए के लेन-देन के सबूत का दावा किया। मजीठिया का दावा है कि एक अकाउंट में 18 जून को 7.50 लाख रुपए कैश डिपोजिट हुए हैं जबकि दूसरे में 2.5 लाख रुपए डिपोजिट हुए हैं। ये दोनों खाते सिरसा में ही हैं।
2. सीक्रेट मीटिंग से जुड़े 2 CCTV फुटेज फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह और पुलिस अफसरों की गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में हुई मीटिंग की दो सीसीटीवी फुटेज सामने आई। दावा किया गया कि इसमें एक लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा हैं और दूसरे एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल हैं। यह भी दावा किया गया कि यह मीटिंग CM के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी।

केस दर्ज कराने वाले का दावा है कि यह सीक्रेट मीटिंग फर्जी रिपोर्ट के लिए हुई है।

केस दर्ज कराने वाले का दावा है कि इस फुटेज में वह होटल में CP और SP के साथ ब्रेकफास्ट टेबल पर मौजूद था।
3. वॉट्सएप चैट आई सामने SP जशन गिल पंजाब के नाम से मोबाइल में सेव एक नंबर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। दावा है कि यह चैट जसप्रीत सिंह के साथ हुई है। इसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। इसमें बकायदा रिपोर्ट से पूरे पैराग्राफ तक हटाने के लिए कहा जा रहा है।


4. CP और SP के होटल क्राउन प्लाजा के बिल अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि 15 जून से 17 जून तक होटल में कमरा बुक कराया गया। इसी दिन DIG (लुधियाना CP) स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल होटल क्राउन प्लाजा पहुंचे। SP का रूम नंबर 3000 था। 15 से 16 जून तक DIG स्वपन शर्मा का रूम नंबर 3004 था। 17 जून को स्वपन शर्मा रूम नंबर 6004 में शिफ्ट हो गए। हालांकि, भास्कर इन बिलों की पुष्टि नहीं करता।
CM भगवंत मान बोले- BJP खुद फंसी फर्जी वीडियो रिपोर्ट के केस मामले में 24 जून को CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि जिन लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। यह मुझे धर्म वाली साइड से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
ये खबरें भी पढ़ें…
पंजाब CM वायरल VIDEO विवाद में 3 नए खुलासे, सीक्रेट मीटिंग की फुटेज, CP-SP के रूम बिल, वॉट्सऐप चैट सामने आई

पंजाब के CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर बुधवार को 3 नए खुलासे हुए। गुरुग्राम में फर्जी रिपोर्ट का केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दावा किया कि पंजाब के बड़े अफसरों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई। (पढ़ें पूरी खबर)
हरियाणा पुलिस का दावा- CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी, ₹10 लाख में बनवाई

पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

